Sunday, 9 April 2023

घर पर ऐसे बनाएं चावल के आटे की क्रिस्पी सेव

घर पर ऐसे बनाएं चावल के आटे की क्रिस्पी सेव 

  • 4 कटोरी चावल का आटा
  • 1.5 कटोरी बेसन 
  • 1.5 चम्मच जीरा
  • 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच घी
  • 1.5 लीटर पानी

Crispy Sev

सबसे पहले एक बर्तन में डेढ़ लीटर पानी गर्म करने के लिए रख दें।पानी में उबाल आने पर आधा पानी अलग रख दें। अब बचे हुए पानी में 2 टेबल स्पून घी डाल दीजिए। जब घी पिघल जाए तो जीरा, लाल मिर्च, नमक और हल्दी पाउडर डालकर उबाल लें।सूखे चावल के आटे और बेसन को अच्छी तरह मिला लीजिये। अब आटे को गर्म पानी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। और 10 से 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें। 15 मिनिट बाद आटे में थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह गूंथ लीजिए। अब सेव के सांचे में थोड़ा सा पानी लगाकर आटे से भर दें। गैस पर कढ़ाई रखकर तेल गरम करें। तेल के गरम होते ही सेव को पैन में डाल दें. लाल होने तक भूनें। क्रिस्पी सेव तैयार

 अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube चैनल पर जाएँ। रेसिपी पसंद आने पर लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें:  https://youtu.be/N4GQkxLd0ZY



1 comment:

कोंकण में बननेवाली पारंपरिक केले के फूल की सब्जी

 कोंकण में बननेवाली पारंपरिक केले के फूल की सब्जी आइए सबसे पहले जानते हैं केले के फूल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें। केले के फूल, जिन्हें...