Wednesday, 28 June 2023

गेहूं के आटे की कुकीज़

  गेहूं के आटे की कुकीज़

सामग्री: 

  • डेढ़ कप गेहूं का आटा
  •  डेढ़ कप सूजी
  •  डेढ़ कप पिसी चीनी
  •  1 कप घी
  •  टूटी फ्रुटी
  •  वनीला एसेंस

टूटी फ्रुटी कुकीज

सबसे पहले गेहूं का आटा, सूजी और पिसी चीनी को अच्छी तरह मिला लें। इसमें घी डालें। 1 चम्मच वनीला एसेंस डालें। और आटा गूंथ लें। आटे को 10 से 15 मिनिट तक नरम होने तक गूथ लीजिये। अब नींबू के आकार की लोइयां बनाकर हथेलियों पर हल्का सा दबाएं। तैयार कुकीज़ के ऊपर टुटीफ्रूटी लगाएं। ओवन को प्रिहिट करें। कुकीज़ को कन्वेक्शन मोड में 170 डिग्री सेल्सियस पर 18 मिनट तक बेक करें। ठंडा होने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें।

अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube चैनल पर जाएँ। रेसिपी पसंद आने पर लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें : https://youtu.be/Vw4XiWyR6Ng

घर पर ऐसे बनाएं रगड़ा पेटिस

 घर पर ऐसे बनाएं रगड़ा पेटिस

रगड़ा पेटिस
 सामग्री: 
  • 1 कप भीगी हुई सफेद मटर
  • हल्दी पाउडर
  • सौंफ का पाउडर
  • नमक
  • 1 कप धनिया पत्ती
  • 1/2 कप पुदीने की पत्तियां
  • 7 से 8 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
  • 1/2 कप भिगोया हुआ खजूर
  • 1 चम्मच इमली
  • 1 कप कसा हुआ गुड़
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 7 से 8 आलू
  • घी

रगड़ा बनाने के लिए भीगे हुए सफेद मटर को नरम होने तक पकाएं. पकाते समय नमक, हल्दी पाउडर और सौंफ पाउडर डालें। पकने के बाद इसे आलू मैशर से मैश कर लें।

तीखी चटनी बनाने के लिए मिक्सर जार में 1 कप हरा धनिया, 1/2 कप पुदीने के पत्ते, 7 से 8 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर और 1/2 छोटा चम्मच काला नमक डालकर बारीक पीस लें .

मीठी चटनी के लिए 1/2 कप भीगे हुए खजूर, 1 छोटी चम्मच इमली, 1 छोटी चम्मच नमक, 1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच काला नमक डालकर बारीक पीस लीजिए. मिश्रण में 1 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़ और 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर गैस पर रख दीजिए. धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं।

पेटिस बनाने के लिए 7 से 8 आलू उबाल लें। उबले हुए आलू के ठंडे होने के बाद इन्हें छीलकर मैश कर लें। इसमें नमक, हल्दी पावडर और जीरा पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।  तैयार मिश्रण के नींबू के आकार के गोले बना लें और हथेलियों पर हल्का सा दबाएं. पैन गरम होने पर इसमें 1 टेबल स्पून घी डाल दीजिए। और पेटिस को दोनों तरफ से शैलो फ्राई करें।

रगड़ा पेटिस परोसने के लिए एक थाली में 1 बड़ा चम्मच रगड़ा लें। इसके ऊपर पेटिस  रखें। तीखी और मीठी चटनी डालें। चाट मसाला डालें। कटा हुआ प्याज और धनिया डालें। ऊपर से नायलॉन सेव डालें। रगड़ा पेटिस खाने के लिए तैयार।

अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube चैनल पर जाएँ। रेसिपी पसंद आने पर लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtu.be/jXLUZo-BqV8

कोंकण में बननेवाली पारंपरिक केले के फूल की सब्जी

 कोंकण में बननेवाली पारंपरिक केले के फूल की सब्जी आइए सबसे पहले जानते हैं केले के फूल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें। केले के फूल, जिन्हें...