Wednesday, 28 June 2023

गेहूं के आटे की कुकीज़

  गेहूं के आटे की कुकीज़

सामग्री: 

  • डेढ़ कप गेहूं का आटा
  •  डेढ़ कप सूजी
  •  डेढ़ कप पिसी चीनी
  •  1 कप घी
  •  टूटी फ्रुटी
  •  वनीला एसेंस

टूटी फ्रुटी कुकीज

सबसे पहले गेहूं का आटा, सूजी और पिसी चीनी को अच्छी तरह मिला लें। इसमें घी डालें। 1 चम्मच वनीला एसेंस डालें। और आटा गूंथ लें। आटे को 10 से 15 मिनिट तक नरम होने तक गूथ लीजिये। अब नींबू के आकार की लोइयां बनाकर हथेलियों पर हल्का सा दबाएं। तैयार कुकीज़ के ऊपर टुटीफ्रूटी लगाएं। ओवन को प्रिहिट करें। कुकीज़ को कन्वेक्शन मोड में 170 डिग्री सेल्सियस पर 18 मिनट तक बेक करें। ठंडा होने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें।

अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube चैनल पर जाएँ। रेसिपी पसंद आने पर लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें : https://youtu.be/Vw4XiWyR6Ng

No comments:

Post a Comment

कोंकण में बननेवाली पारंपरिक केले के फूल की सब्जी

 कोंकण में बननेवाली पारंपरिक केले के फूल की सब्जी आइए सबसे पहले जानते हैं केले के फूल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें। केले के फूल, जिन्हें...