- कप बेसन
- 1 कप पानी
- 1 कप चीनी
- 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
- 1 छोटी चम्मच घी
- 1/4 छोटी चम्मच पीला फूड कलर
- तलने के लिए तेल या घी

सबसे पहले एक कटोरे में 1 कप बेसन लें। इसमें पानी मिलाएं। मिश्रण को 5 से 7 मिनट तक अच्छे से फेंटें ताकि गुठलियां न रहें. पीला फूड कलर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। तेल गरम होने पर कलछी की सहायता से बूंदी बना लीजिए। चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी को घोल लें। 10 मिनट तक लगातार चलाते रहें। जब चाशनी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालें। अब इसमें बूंदी डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर रखें। इसमें 1 चम्मच घी डालकर आधे घंटे के लिए ढककर रख दीजिए। बूंदी में चाशनी पूरी तरह समा जाने के बाद इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए। मीठी बूंदी तैयार है।
No comments:
Post a Comment