Wednesday, 5 July 2023

क्रिस्पी पेपर डोसा

  क्रिस्पी पेपर डोसा 

सामग्री: 

  • 2 कटोरी ब्राउन राइस 
  • 2 कटोरी चावल
  • 1 कटोरी उड़द दाल
  • 1 चम्मच मेथी दाना
  •  नमक
  • मक्खन

पेपर डोसा

सबसे पहले चावल और दाल को अलग-अलग 7 से 8 घंटे के लिए भिगो दें। 8 घंटे बाद चावल और दाल को धोकर मिक्सी में बारीक पीस लें। चावल और दाल के मिश्रण में 1 छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए। आवश्यकतानुसार पानी डालें। और आटे को 7 से 8 घंटे के लिए ढककर रख दीजिए। 8 घंटे बाद आटा अच्छी तरह से फूल कर तैयार हो जायेगा। डोसा पैन को अच्छे से गरम करें। आंच धीमी करें और बैटर को पैन में डालकर पतला गोल फैलाएं। ऊपर से थोड़ा मक्खन लगाएं। 2 मिनिट बाद डोसा को प्लेट में निकाल लीजिए। चटनी और सांबर के साथ परोसें। क्रिस्पी पेपर डोसा तैयार है

            अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube चैनल पर जाएँ। रेसिपी पसंद आने पर लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें:  https://youtu.be/LHrDD3qOR_w

No comments:

Post a Comment

कोंकण में बननेवाली पारंपरिक केले के फूल की सब्जी

 कोंकण में बननेवाली पारंपरिक केले के फूल की सब्जी आइए सबसे पहले जानते हैं केले के फूल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें। केले के फूल, जिन्हें...