- 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 2 प्याज
- कटा हुआ अदरक
- लहसुन और हरा धनिया
- तेल
- 1 कप मकई के दाने
सबसे पहले पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालें। इसमें प्याज को लाल होने तक भूनें। - अब कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और 2 मिनट बाद आंच बंद कर देंI मिश्रण के ठंडा होने पर इसमें 2 छोटी चम्मच मसाला और आधा छोटी चम्मच धनिया जीरा पाउडर डालकर मिक्सी से चला लीजिएI मकई के दानों को मिक्सी में
मोटा पीस लें।पैन में 1 टेबल स्पून तेल गर्म करें और आधा टी स्पून जीरा डालें। जीरा लाल होने पर करी पत्ता और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। 1 मिनट बाद बारीक कटे टमाटर और नमक डालकर आधा मिनट तक पकाएं। अब पिसे हुए मकई के दाने और नारियल का पेस्ट डालें।2 कप पानी डालकर 15 से 20 मिनट तक पकाएंI अब कटा हुआ हरा धनिया डालकर गैस बंद कर देंI
अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube चैनल पर जाएँ। रेसिपी पसंद आने पर लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें:https://youtu.be/CffOCCutyAw

No comments:
Post a Comment