सामग्री:
- 4 अंडे
- 4 बड़े प्याज कटे हुए
- 1 टमाटर
- 7 से 8 कटी हुई हरी मिर्च
- 7 से 8 करी पत्ते
- 1/4 कप हरा धनिया
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया जीरा पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक
- तेल
पैन को आंच पर रखें और 2 टेबल स्पून तेल डालें।
तेल गरम होने पर हरी मिर्च डाल दीजिए।
जब मिर्चें थोड़ी सी भुन जाएं तो करी पत्ते डालें और प्याज डालें
जब प्याज गुलाबी हो जाए तो टमाटर डालें। 1 मिनिट बाद हल्दी,
नमक और धनिया डालकर अच्छी तरह भून लीजिए. स्वाद के लिए 1/2 टीस्पून धनिया,
जीरा पाउडर डालें। अब अंडे को एक बाउल में फोड़ कर
पैन में डालें। और बुर्जी को तेज आंच पर 2 से 3 मिनिट तक पका लीजिए
गरमा गरम झटपट भुर्जी तैयार।
महत्वपूर्ण सुझाव : अगर अंडा किसी समय खराब हो जाता है
तो यह बुर्जी को खराब कर सकता है, इसलिए अंडे को सीधे तवे पर न फोड़ें।इसे एक बाउल में तोड़कर पैन में डालें।
अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube चैनल पर जाएँ। रेसिपी पसंद आने पर लाइक करें औरचैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtu.be/WYVKaH-PlYg

No comments:
Post a Comment