Friday, 7 April 2023

ऐसे बनाये सरल और स्वादिष्ट बैगन का भरता

ऐसे बनाये सरल और स्वादिष्ट  बैगन का भरता

  • 1 बड़ा बैंगन
  • 6 से 7 हरी मिर्च
  • 2 बड़े प्याज बारीक कटे हुए
  • नमक
  • एक नींबू का रस
  • 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल

बैंगन भरता

सबसे पहले एक बड़े बैंगन को धोकर सुखा लें।उसके ऊपर 1/2 छोटी चम्मच तेल लगाकर भूनने वाली जाली पर रखें या सीधे आंच पर रख दें। मध्यम आंच पर 15 मिनट तक भूनें। इसी तरह हरी मिर्च को भी भून लीजिए। बैगन का छिलका चिमटे की सहायता से हटा दीजिये। अब भुनी हुई हरी मिर्च और बैंगन को खलबट्टे में मैश कर लीजिये 

 अब कुचले हुए बैंगन को एक बाउल में निकाल लीजिए।कटा हुआ प्याज़, कद्दूकस किया हुआ नारियल, नमक, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। स्वादिष्ट बैंगन का भर्ता तैयार है


अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube चैनल पर जाएँ। रेसिपी पसंद आने पर लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें:https://youtu.be/y-QyTTccUo8



No comments:

Post a Comment

कोंकण में बननेवाली पारंपरिक केले के फूल की सब्जी

 कोंकण में बननेवाली पारंपरिक केले के फूल की सब्जी आइए सबसे पहले जानते हैं केले के फूल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें। केले के फूल, जिन्हें...