बहुत ही सॉफ्ट और स्वादिष्ट मोदक
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 1 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़
- 1 कप चावल का आटा
- 1 कप पानी
- 1 छोटा चम्मच घी
- 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- नमक
स्टफिंग के लिए एक बर्तन में नारियल और गुड़ डालकर पकाएं । जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो उसमें इलायची पाउडर डालकर गैस बंद कर दें. मोदका स्टफिंग को ठंडा होने दें। अब एक बर्तन में 1 कटोरी पानी गर्म करें। पानी गरम होने पर इसमें 1 छोटी चम्मच घी और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए. अब 1 कप चावल का आटा डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। और 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
10 मिनिट बाद आटे को नरम होने तक गूंथ लीजिए। अब नींबू के आकार का आटा लेकर उसे गोल बेल लें. स्टफिंग को बीच में रखते हुए सभी किनारों को इस तरह मिलाकर मोदक बना लें। इसी तरह सारे मोदक तैयार कर लें। तैयार मोदक को 15 मिनट के लिए स्टीम कर लें।स्टीम्ड मोदक तैयार है !

No comments:
Post a Comment