खरवस बनानेका घरेलू सही तरिका
- सामग्री:
- 1 लीटर गाय का दूध
- 1 किलो कद्दूकस किया हुआ गुड़
- 1 कटोरी कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1
छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

सबसे पहले एक मिक्सर जार में कद्दूकस किया हुआ नारियल को इलायची पाउडर, जीरा और हल्दी डालकर 1/4 कप पानी डालकर मिक्सर से पीस लें। मिश्रण को छलनी से छान लें। अब इस छने हुए मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और तब तक चलाते रहें जब तक यह पूरी तरह से घुल न जाए।गुड़ के पूरी तरह से घुल जाने के बाद इसमें गाय का दूध डालें और अच्छी तरह चलाएं। अब तैयार मिश्रण को किसी बर्तन या कन्टेनर में डालें और उसके ऊपर केले का पत्ता बांध दें. केले के पत्ते में 2 से 3 छोटे छेद कर लें। बर्तन को कुकर में रखिये और 8 से 10 सीटी आने तक या बिना सीटी के आधे घंटे के लिये पका लीजिये. कूकर के ठंडा होने के बाद चौकोर काट लें। मीठा खरवस तैयार।
अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube चैनल पर जाएँ। रेसिपी पसंद आने पर लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें: https://youtu.be/fWgZF6-gg1c
No comments:
Post a Comment