
- 2 कटोरी चावल
- 1 कटोरी कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 1 कटोरी गुड़
- पानी
- नमक
- तेल
सबसे पहले 2 कटोरी चावल को 7 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। 8 घंटे बाद चावलों को धोकर मिक्सर में बारीक पीस लीजिए। 1 कप पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लें। स्टफिंग के लिए एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ नारियल, गुड़ और इलायची पाउडर अच्छी तरह मिला लें। तवा गरम होने पर इसमें तेल लगाएं और मिश्रण को तवे पर डालें। पैन को ढक दें। 2 मिनट बाद डोसा को पलट दें। अब आधे भाग पर गुड़-नारियल का मिश्रण डालें और आधा मोड़ दें। अब आधे पैन में तेल लगाएं और मिश्रण डालें। गुड़-नारियल की स्टफिंग डालकर 1 मिनट के लिए ढककर पकाएं। आधे में मोड़ें। ऐसा 5 से 7 बार करें। एक प्लेट में निकाल लें।
No comments:
Post a Comment