- ब्रेड स्लाइस
- 2 उबले आलू
- 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- 7 से 8 लहसून की कली
- नमक
उबले हुए आलू को एक बाउल में मैश कर लें। कटा हुआ प्याज, कटी हुई शिमला मिर्च, कुचला हुआ लहसुन डालें। सभी सामग्री को अच्छे से मिला लें। ब्रेड स्लाइस को गोल आकार में काट लें। चीज को आलू के मिश्रण में भरिये और हथेली पर हल्का सा दबा कर गोला बना लीजिये। ब्रेड का टुकड़ा लें और उसमें आलू का गोला रखें। इसके ऊपर एक और ब्रेड स्लाइस रखें और हल्का सा दबा दें। अब बेसन को एक बर्तन में निकाल लीजिये, इसमें नमक और हल्दी डालिये और पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लीजिये। ब्रेड कटलेट को बेसन के घोल में पूरी तरह डुबोकर कढ़ाई में छोड़ दें।कटलेट्स को हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिए। ब्रेड चीज कटलेट तैयार!
अधिक जानकारी के लिए : https://youtu.be/cgHRYlfkwVo

No comments:
Post a Comment