घर पर पानी पूरी बनाने की विधि
- 1/2 कप सूजी
- 3/4 कप गेहूं का आटा
- चुटकी भर बेकिंग सोडा
- सफेद मटर
- नमक
- हल्दी पाउडर
- सौंफ पाउडर
- उबले हुई अंकुरित मूंग
- उबले हुए आलू
- कटा हुआ प्याज
- चाट मसाला
- 1 कप हरा धनिया
- 1/2 कप पुदीने के पत्ते
- 7 से 8 हरी मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- बूंदी
- 1/2 कप भीगे हुए खजूर
- 1 छोटी चम्मच इमली
सबसे पहले सूजी और गेहूं के आटे को अच्छी तरह मिला लें। इसमें नमक और बेकिंग सोडा डालकर सख्त आटा गूंथ लें। गूंथे हुए आटे को 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए। 10 मिनट बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। पूरी प्रेस मशीन से पूरी बना लीजिये। एक कढ़ाई में तेल गरम करें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करे | जब तेल गर्म हो जाये तो 6 से 7 पुरिया तेल में डालकर तले | पुरियों को फ्राई करने वाली कड़छी से तेल में दबाये जिससे पुरिया फुल जिएगी | पुरियों को दोनों तरफ अच्छे से सुनहरा होने तक तल लीजिये |
रगड़ा बनाने के लिए भीगे हुए सफेद मटर को नरम होने
तक पकाएं। पकाते समय नमक, हल्दी पाउडर और सौंफ पाउडर डालें। पकने के बाद इसे आलू मैशर
से मैश कर लें।
स्टफिंग के लिए उबले हुई अंकुरित मूंग और उबले हुए आलू लें और इसमें कटा हुआ प्याज और चाट मसाला मिलाएं।
तीखी हरी चटनी बनाने के लिए मिक्सर
जार में 1 कप हरा धनिया, 1/2 कप पुदीने के पत्ते, 7 से 8 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच नमक,
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर और 1/2 छोटा चम्मच काला नमक डालकर पीस लें। हरी चटनी को
एक प्याले में निकाल लीजिए। इसमें आवश्यकतानुसार पानी, नमक और डालें।
मीठी चटनी के लिए 1/2 कप भीगे हुए खजूर, 1 छोटी चम्मच
इमली, 1 छोटी चम्मच नमक, 1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच काला नमक डालकर
बारीक पीस लीजिए. मिश्रण में 1 कप कद्दूकस किया हुआ गुड़ और 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च
पाउडर डालकर गैस पर रख दीजिए. धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
पूरी में रगड़ा, मीठी चटनी और हरा तीखा पानी डालकर
परोसें।
पानीपुरी, जिसे भारत के विभिन्न हिस्सों में गोलगप्पे, पुचका के नाम से भी जाना जाता है, एक लोकप्रिय और प्रतिष्ठित स्ट्रीट फूड है। यह एक पसंदीदा नाश्ता है जिसमें मसालेदार, तीखी और स्वादिष्ट मिश्रण से भरी खोखली, कुरकुरी पूड़ियाँ शामिल होती हैं।
पानीपुरी में इस्तेमाल होने वाले मसालेदार पानी में पुदीना, धनिया और इमली जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर पर ठंडा प्रभाव डालते हैं। पानीपुरी भारत के कई हिस्सों में सड़क विक्रेताओं से आसानी से उपलब्ध है, जिससे यह यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक सुविधाजनक विकल्प बन जाता है। पानीपुरी में इस्तेमाल किया जाने वाला जीरा, काला नमक और इमली पाचन में मदद करते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमारे YouTube चैनल पर जाएँ। रेसिपी पसंद आने पर लाइक करें और चैनल को सब्सक्राइब करें:https://youtu.be/B37UkoZD5go

No comments:
Post a Comment