घर पर हि आसानी से बनाये बटर चकली
- 2 कप चावल का आटा
- 1/2 कप सूजी
- ढाई कप पानी
- 2 टेबल स्पून मक्खन
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 टी स्पून सफेद या काले तिल
- 1/4 टी स्पून हींग पाउडर
- 1 /2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक
- तेल।
सबसे पहले एक बर्तन में ढाई कप पानी गर्म करें। पानी
में उबाल आने के बाद इसमें नमक, जीरा, तिल, काली मिर्च, हींग पाउडर और 2 टेबल स्पून
मक्खन डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. आँच धीमी करें और सूजी और चावल का आटा डालकर
अच्छी तरह मिलाएँ। आंच बंद कर दें और मिश्रण को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। 10 मिनिट
बाद आटे को एक बड़ी थाली में निकाल कर गूथ लीजिये। अब चकली के साँचे में थोड़ा सा पानी
लगाकर आटे से भरकर एक प्लेट में चकली बना लें. गैस पर कढ़ाई रखकर तेल गरम करें। तेल के गरम होते ही चकली को मध्यम से तेज आंच पर
तल लें। क्रिस्पी बटर चकली तैयार हैं।

No comments:
Post a Comment